गुरुग्राम: दिल्ली में CJP के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. सुबह 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने के कारण और मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. आपको बता दें कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने ये कार्रवाई की है.
गौरतलब है कि शुक्रवार को ध्रुव राठी ने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.