पुणेः केतन मर्डर केस में सिया और चेतन के गूगल सर्च से बड़ा खुलासा हुआ है. दोनों ने लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट और खाइयों की जानकारी जुटाई. पुलिस से बचने और शक से बचने के तरीके भी गूगल पर खोजे.
मर्डर के दिन चेतन ने पहचान छिपाने के लिए मोबाइल छोड़ दिया था. पुलिस डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज की फोरेंसिक जांच कर रही है. लोहगढ़ किले पर दोनों आरोपियों के साथ आज मर्डर सीन रीक्रिएट किया गया.
दोनों के बीच बीच 2004 फोन कॉल हुएः
क्रिकेट मैच के दौरान सिया और चेतन मिले थे. सिया . भाई साहिल के साथ क्रिकेट मैच देखने जाती थी. सिया का भाई और चेतन साथ में क्रिकेट खेलते थे. दिवाली पार्टी के बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा. कुछ महीनों में सिया-चेतन के बीच 2004 फोन कॉल हुए. सिया-चेतन के बीच फोन पर करीब 238 घंटे बातचीत हुई.