छत्तीसगढ़ः मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया. जांजगीर-चांपा जिले में डोंगरी-कोरबी गांव में हादसा हुआ.
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है.