टोंकः टोंक में मानसून पस्त रहा. जिले में इस बार औसत के मुकाबले महज 67% बारिश दर्ज की गई. 33 फीसदी का बड़ा घाटा हुआ है. टोंक में 654.94 मिमी की जगह अब तक केवल 439 मिमी बारिश हुई. बारिश कम होने से कई जल स्रोत सूखने की कगार पर है.
कम बारिश के चलते जिले के 30 में से 15 से ज्यादा बांध खाली है. ऐसे में जल संकट गहरा सकता है. टोंक में इस मानसून पड़े सूखे से पेयजल और सिंचाई की चिंताएं बढ़ी है.