देश में मानसून की रफ्तार तेज, लेकिन सामान्य से 22% कम बारिश

देश में मानसून की रफ्तार तेज, लेकिन सामान्य से 22% कम बारिश

नई दिल्ली : देश में मानसून की रफ्तार तेज है, लेकिन सामान्य से 22% कम बारिश हुई है. 1 से 8 जून तक 21.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 27.2 मिमी है. केरल में मानसून दस्तक के बाद 6 दिन में सिक्किम पहुंचा. पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक मानसून पहुंचा है.

अगले 4-5 दिन में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ तक मानसून पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून के पहले हफ्ते में मानसून धीमा रहा. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में एक हफ्ते तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 20 सेमी तक बारिश की आशंका है.

देश में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट 
-मानसून की रफ्तार तेज, लेकिन सामान्य से 22% कम बारिश
-1 से 8 जून तक 21.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 27.2 मिमी
-केरल में दस्तक के बाद 6 दिन में सिक्किम पहुंचा मानसून 
-पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक पहुंचा मानसून
-अगले 4-5 दिन में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा,
-झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकता है मानसून
-मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जून के पहले हफ्ते में मानसून धीमा रहा
-दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में एक हफ्ते तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
-केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर,
-मिजोरम और त्रिपुरा में 7 से 20 सेमी तक बारिश की आशंका