मानसून फिर से पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने 5 दिन का अलर्ट किया जारी

मानसून फिर से पकड़ेगा रफ्तार, मौसम विभाग ने 5 दिन का अलर्ट किया जारी

जयपुर : मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा.  पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून फिर से सक्रिय होगा. मौसम विभाग ने 5 दिन का अलर्ट जारी किया है. 2 से 7 सितंबर तक राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश दिखाई दे सकती है.

भरतपुर और जयपुर संभाग में कल से बारिश की गतिविधियां शुरू होगी. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हो सकेगी. कोटा संभाग और आसपास तेज व भारी बारिश होगी. हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून की झमाझम का इंतजार रहेगा.

मानसून फिर से पकड़ेगा रफ्तार
-पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर बना हुआ लो प्रेशर एरिया
-इसके चलते सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून फिर से होगा सक्रिय 
-मौसम विभाग ने 5 दिन का अलर्ट किया जारी 
-2 से 7 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे सकती झमाझम बारिश
-भरतपुर और जयपुर संभाग में कल से शुरू होगी बारिश की गतिविधियां 
-प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकेगी दर्ज 
-कोटा संभाग और आसपास होगी तेज व भारी बारिश
-हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मानसून की झमाझम का रहेगा इंतजार