जयपुर : मानसून की मेहर कमजोर पड़ गई है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. मात्र दो स्थानों पर ही भारी बारिश दर्ज हो सकी. चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 98 एमएम बारिश हुई. सिरोही के माउंट आबू में 76 एमएम बारिश हुई. राजस्थान में 20 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 37 स्थानों पर ही बारिश दर्ज हो सकी है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है.
बता दें कि कल से मानसून कमजोर पड़ेगा. जून-जुलाई में कमजोर रहने वाला मानसून अगस्त में जमकर बरस रहा है. एक हफ्ते पहले जहां 17 जिले सूखे थे, अब 12 जिले रहे हैं. एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में औसत 48 मिमी तक पानी बरसा.
अब तक प्रदेश में मानसून पूर्वी राजस्थान के मुकाबले पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा बरसा. फलौदी, बीकानेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन में हुई औसत से अधिक बारिश हुई. जबकि बांसवाड़ा, दौसा, टोंक,अजमेर, अलवर में औसत से कम बारिश हुई.