राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, आज कई जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, आज कई जिलों में बारिश की संभावना

जयपुर : राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है, आज कई जिलों में बारिश की संभावना है. अलवर, चूरू समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. बीते 24 घंटे में चूरू में सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश दर्ज हुई.

15 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई गई है. प्रदेश के 24 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है. कम बारिश से खरीफ फसलों की बुआई करीब 30 फीसदी घटी है. श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग ने कई संभागों में 16 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है.

प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, आज कई जिलों में बारिश की संभावना
-अलवर, चूरू समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
-बीते 24 घंटे में चूरू में सबसे अधिक 25.6 मिमी बारिश दर्ज
-15 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की जताई गई संभावना 
-प्रदेश के 24 जिलों में दर्ज हुई सामान्य से कम बारिश 
-कम बारिश से खरीफ फसलों की बुआई करीब 30 फीसदी घटी
-श्रीगंगानगर 42 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा
-मौसम विभाग ने कई संभागों में 16 जुलाई तक बारिश का जताया अनुमान