अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. गोविंद देव गिरि ने बैठक के फैसलों की जानकारी दी. बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट का बयान सामने आया है. गोविंद देव गिरि ने कहा कि बैठक को समय से पहले किया. पूरे कोरम के साथ ट्रस्ट की बैठक हुई. राम मंदिर के लिए लोगों ने प्राणों की आहूति दी. गोविंद देव गिरि ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना अत्यंत लज्जाजनक है. जो हुआ वो दुखदायी है.
गोविंद देव गिरि ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर है. चंपत राय की सेवाओं का अभिनंदन है. कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी. भविष्य में शिकायत का मौका नहीं देंगे. गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी. सारे सामान की लिस्ट आपके सामने रखेंगे. चढ़ावा चोरी के अपराधियों को पकड़ा जाए. 2800 वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित है. मीडिया में चढ़ावा चोरी का हौवा बनाया गया.
आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक खत्म हुई. करीब 3 घंटे ट्रस्ट की बैठक चली. राम मंदिर ट्रस्ट ने बैठक के फैसलों की जानकारी दी. बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर किया. अनिल मिश्रा का भी इस्तीफा मंजूर किया गया. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से इस्तीफा मंजूर किया गया. फिलहाल कृष्ण मोहन ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. SIT रिपोर्ट आने तक ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे.