गणेश चतुर्थी के दिन मोती डूंगरी गणेश मंदिर के नाम बड़ी उपलब्धि, मंदिर को मिला FSSAI का EAT RIGHT सर्टिफिकेट

गणेश चतुर्थी के दिन मोती डूंगरी गणेश मंदिर को बड़ी उपलब्धि मिली है. मोती डूंगरी मंदिर को FSSAI का EAT RIGHT सर्टिफिकेट मिला है. फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों पर मोती डूंगरी मंदिर खरा उतरा है.
विस्तार में

जयपुर: गणेश चतुर्थी के दिन मोती डूंगरी गणेश मंदिर को बड़ी उपलब्धि मिली है. मोती डूंगरी मंदिर को FSSAI का EAT RIGHT सर्टिफिकेट मिला है. फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानकों पर मोती डूंगरी मंदिर खरा उतरा है.

प्रसाद समेत मंदिर से जुड़ी अन्य खाद्य सामग्री में स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करने पर सर्टिफिकेट मिला है. देश के चुनिंदा मंदिरों के पास FSSAI का EAT RIGHT सर्टिफिकेट है. 2 साल के लिए FSSAI ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर को यह सर्टिफिकेट दिया है.