नागौर: नागौर की बेटियां अब खेल के मैदान के साथ-साथ शूटिंग रेंज में भी जिले का नाम रोशन कर रही हैं.संत आनंद विहार कॉलोनी स्थित सुपर 50 शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अकादमी में प्रशिक्षण ले रही आरुषि चौधरी और कनिका बाजिया ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर नागौर का मान बढ़ाया है. वहीं लक्ष्मण गरवा ने राइफल इवेंट में राज्य स्तर पर टॉप-8 में छठा स्थान, जबकि आयुष ने चौथा स्थान हासिल कर नेशनल के पूर्व कैंप में जगह बनाई है.
आपको बता दें कि नागौर के शूटिंग खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.संत आनंद विहार कॉलोनी में संचालित सुपर 50 शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. आरुषि चौधरी और कनिका बाजिया ने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. वहीं राइफल इवेंट में लक्ष्मण गरवा ने टॉप-8 में छठा स्थान हासिल किया.जबकि आयुष चौथे स्थान पर रहे.
बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लक्ष्मण और आयुष ने नेशनल के पूर्व कैंप में अपनी जगह बनाई है. खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच मदनलाल मिर्धा, माता-पिता और स्कूल संचालक हनुमान भाकर व श्रवण जी को दिया. खिलाड़ियों का कहना है कि नियमित अभ्यास, कोच का मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. नागौर में विद्यालय स्तर पर शूटिंग को लेकर अब अभिभावकों की रुचि भी लगातार बढ़ रही है.
यही वजह है कि जिले के युवा खिलाड़ी शूटिंग में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं. खिलाड़ियों की इस सफलता पर डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र चौधरी, नागौर ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक विजेंद्र चौधरी, जनरल मैनेजर हरीश मिर्धा और यतिधरण चौधरी ने विजेता शूटर्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं.नागौर के इन युवा शूटर्स की सफलता ने जिले में शूटिंग खेल के बढ़ते क्रेज को एक नई पहचान दी है.