कानपुर ट्रेन साजिश मामले के मास्टरमाइंड का नाम आया सामने, एजेंसियों को शाहरुख नाम के शख्स की तलाश

कानपुर ट्रेन पलटाने की साजिश मामले के मास्टरमाइंड का नाम सामने आ गया है. सूत्रों के अनुसार अब एजेंसियों को शाहरुख नाम के शख्स की तलाश है. शाहरुख नाम के हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज हो गई है. कानपुर, कन्नौज, लखनऊ में भी संदिग्धों की तलाश तेज है.
विस्तार में

नई दिल्ली: कानपुर ट्रेन पलटाने की साजिश मामले के मास्टरमाइंड का नाम सामने आ गया है. सूत्रों के अनुसार अब एजेंसियों को शाहरुख नाम के शख्स की तलाश है. शाहरुख नाम के हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज हो गई है. कानपुर, कन्नौज, लखनऊ में भी संदिग्धों की तलाश तेज है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस  ट्रेन पलटाने की साजिश की गई. कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने के लिए ट्रैक पर LPG सिलेंडर रखा गया. रेलवे ट्रैक पर रखे LPG सिलेंडर से ट्रेन टकराई. धमाका सुन लोको पायलट ने  इमरजेंसी ब्रेक लगाए. 

रविवार रात 8:25 तेज रफ्तार में बर्राजपुर स्टेशन से पास से ट्रेन गुजर रही थी.  मुंढेरी क्रॉसिंग पार करते ही कुछ दूरी पर लोको पायलट को धमाका सुनाई दिया. लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी.  इस दौरान कालिंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर करीब 22 मिनट तक खड़ी रही. 

Uttar Pradesh, Kanpur, Kalindi Express, Uttar Pradesh News