फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत नमो मैराथन को झंडी दिखाई. उन्होंने कहा कि मैं युवाओं के बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि आज नमो मैराथन का बहुत बड़ा अभियान राज्य सरकार कर रही है. इसमें युवा भाग लेते हैं ताकि नशे को दूर किया जाए. नशे से दूर होंगे तो हम गति से आगे बढ़ेंगे. इस मैराथन में 1 लाख 35 हजार के करीब लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आज के कार्यक्रम है. संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात करेंगे. इसके बाद कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. हरियाणा सिविल सचिवालय में वित्त भवन निर्माण को लेकर यह बैठक होगी.
सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न विभागों की गुड प्रैक्टिसेज बैठक में भाग लेंगे. शाम 5:40 बजे पंचकूला के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रवाना होंगे. शाम 6 बजे पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे. शाम 7:30 बजे पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रवाना होंगे.