दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- मै बीजेपी में हूं और BJP में ही मरूंगा

दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- मै बीजेपी में हूं और BJP में ही मरूंगा

नई दिल्ली : नरोत्तम मिश्रा ने नितिन नवीन से मुलाकात की. टिकट नहीं मिलने को लेकर चर्चा हुई. नितिन नवीन से मिलकर उन्होंने अपना पक्ष रखा. दतिया में विरोध-प्रदर्शन पर सफाई दी.

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी से नाराज नहीं हूं. दतिया में BJP प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करूंगा. मै बीजेपी में हूं और BJP में ही मरूंगा. मेरे कहीं जाने का सवाल ही नहीं है.

कार्यकर्ताओं में क्षणिक आवेश था वो खत्म हो गया है. मैं दिल्ली में संगठन के पदाधिकारी से मिलने के लिए आया था. पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, पार्टी सबसे बड़ी है और हमेशा रहेगी.

बतादें कि दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. आशुतोष तिवारी को पार्टी ने मैदान में उतारा था. ऐसे में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बवाल शुरू किया था.