जयपुर : सावन का पहला सोमवार पर शिव भक्ति की बयार बही. आज खुद इंद्रदेव ने भी सदाशिव का 'जलाभिषेक' किया. छोटी काशी में अलसुबह से ही शिवालयों में खासी भीड़ दिखी. ओम नम: शिवाय, सत्यम-शिवम-सुंदरम से गुंजायमान शिवालय रहे. शिव भक्तों ने की रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की.
भोलेनाथ को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, बिल्व पत्र अर्पित किए. ताड़केश्वर मंदिर में बाबा का अद्भूत श्रृंगार किया गया. झारखंड महादेव, रोजगारेश्वर महादेव, अंबिकेश्वर महादेव में भी भीड़ रही. जयपुर के नंदपुरी स्थित सिद्धेश्वर महादेव में गंगा जल से जलाभिषेक हुआ.
वहीं नाथद्वारा में विश्वास स्वरूपम्, उदयपुर के एकलिंग जी मंदिर, पाली-राजसमंद में परशुराम महादेव मंदिर,शिवाड़ में घुश्मेश्वर महादेव, अलवर के नीलकंठ महादेव, तीर्थराज पुष्कर में अटमटेश्वर महादेव,नीमकाथाना में बालेश्वर महादेव समेत शिवालयों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा.