SMS समेत अन्य अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD समय, सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक चलेगी ओपीडी

SMS समेत अन्य अस्पतालों में 1 अक्टूबर से बदलेगा OPD  समय, सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक चलेगी ओपीडी

जयपुरः एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. SMS समेत अन्य अस्पतालों में 1 अक्टूबर से OPD  समय बदलेगा. शीतकालीन व्यवस्था के तहत OPD का समय बदला जाएगा. 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से OPD शुरू होगी.     

सामान्य दिनों में दोपहर 3 बजे तक ओपीडी चलेगी. रजिस्ट्रेशन का काम सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा,दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा. रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन दो घंटे ओपीडी चलेगी. इस दौरान सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी संचालित होगी.