जयपुरः प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से OPD का टाइम बदलेगा. विंटर शेड्यूल के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक OPD चलेगी. SMS मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में नया समय लागू होगा. RUHS और जयपुरिया अस्पताल में भी सुबह 9 बजे OPD खुलेगी.
RUHS डेंटल कॉलेज में भी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक OPD. सुबह 8:30 बजे से मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. रविवार और राजपत्रित अवकाश पर OPD सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी. 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक विंटर शेड्यूल रहेगा.