पंचायतीराज चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया एक ही दिन में होगी

पंचायतीराज चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया एक ही दिन में होगी

जयपुरः पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए है. नामांकन, संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया एक ही दिन में होगी. ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी. नाम वापसी के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची प्ररूप-5 में हिंदी वर्णमाला के क्रम में तैयार होगी. 

चुनाव चिन्ह भी हिंदी वर्णमाला क्रम में आवंटित किए जाएंगे. मतपत्र पर सिर्फ चुनाव चिन्ह छपे होंगे, उम्मीदवारों के नाम का स्थान खाली रहेगा. योग्य उम्मीदवारों के नाम मतदान दल के कार्मिक काले बाल पेन से हाथ से लिखेंगे. नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही ग्राम पंचायत स्तर पर उम्मीदवारों के नाम मतपत्रों पर लिखने का काम कराया जाएगा और इन्हीं तैयार मतपत्रों से मतदान होगा.