जयपुरः फर्स्ट इंडिया ग्रुप के CEO एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अपने पद से त्याग पत्र दिया है. फर्स्ट इंडिया प्रबंधन ने उनका त्याग पत्र स्वीकार किया. आज दोपहर मैरियट होटल में उनके सम्मान में एक शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया.
समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र एवं वीरेंद्र चौधरी, महिपाल सिंह समेत फर्स्ट इंडिया के प्रदेश भर से आए 300 से अधिक न्यूज़ इन्फॉर्मर एवं रिपोर्टर्स मौजूद रहे. इसके बाद आज शाम पवन अरोड़ा ने सच बेधड़क ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार ग्रहण किया. उनके कार्यभार ग्रहण समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे. फर्स्ट इंडिया डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने भी पवन अरोड़ा को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दी.