जयपुर : पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह पर PCC चीफ गोविंद डोटासरा का बयान सामने आया है. PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि जो भी मेरे परिवार पर आक्षेप लगाएगा, भाजपा का टूलकिट काम कर रहा. सोशल मीडिया से हम कोई परसेप्शन नहीं बना सकते. एक कमेटी बनाकर इसकी जांच कर लेंगे. जब लिखित में कुछ आएगा तो उस पर चर्चा की जाएगी. अनुशासन की बात आएगी तो उस पर भी अनुशासन समिति बात करेगी. हर रिपोर्ट हमारे यहां पोर्टल के माध्यम से AICC को भेजी जाती है.
PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं, उनका आशीर्वाद रहा. जब मैं मंत्री रहा तो मेरे कमरे में आते थे. पिछले ढ़ाई साल में उनसे संवाद नहीं हो सका. लेकिन मुझे उन्होंने किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं करवाई. जो जिलाध्यक बने हैं वो संगठन सृजन के माध्यम से बने. जो भी बातें होंगी, पूछा जाएगा, लिखित में पूछ लेंगे.
PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि कोई आधिकारिक बात उनकी तरफ से नहीं आई. सब कुछ सोशल मीडिया और मीडिया पर चल रहा है. काफी वर्षों तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की है. उनकी जो भी भावनाएं होंगी उसको पूछा जाएगा. जब उनकी भावनाएं लिखित में हमें प्राप्त हो जाएगी. तो सब मुद्दों पर उनसे बात की जाएगी.