नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में महंगाई पर पेट्रोल-डीजल ने झटका दिया है. नायरा के बाद अब निजी कंपनी जिओ बीपी ने भी ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है.
आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू की गई हैं, वाहन चालकों पर बोझ बढ़ा है. पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और लंबी दूरी का सफर अब महंगा पड़ेगा. त्योहारी खरीदारी, पर्यटन यात्रा और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका है.
त्योहारी सीजन में महंगाई पर पेट्रोल-डीजल झटका
-नायरा के बाद अब निजी कंपनी जिओ बीपी ने भी बढ़ाए ईंधन के दाम
-पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा
-आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू,वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ
-पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और लंबी दूरी का सफर अब पड़ेगा महंगा
-त्योहारी खरीदारी,पर्यटन यात्रा और माल ढुलाई की लागत बढ़ने की आशंका