जयपुर: ICU में भर्ती मरीज के साथ हर 8 घंटे में फोटो खींचनी होगी. प्रदेश में मा योजना के तहत निजी अस्पताल में फ्री इलाज को लेकर नए-नए नियम. राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी का ताज़ा फरमान चर्चाओं में है. इसमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा योजना) को लेकर निर्देश दिए गए है. ICU में भर्ती गंभीर मरीज और उसे देख रहे डॉक्टरों की हर 8 घंटे में फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए है. इस फोटो में मरीज के बैड और उसके पीछे लगे मॉनीटर का भी उल्लेख अनिवार्य है.
जिसमें मरीज की पल्स रेट,ऑक्सीजन लेवल समेत दूसरी मॉनिटरिंग भी शो होनी चाहिए. ये फोटो जियो टैगिंग करते हुए पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए है. नए फरमान डे-केयर में आए उन मरीजों के लिए भी लागू है. जो सुबह आकर शाम तक ट्रीटमेंट करवाकर वापस घर लौट जाते हैं. इन मरीजों की भी फोटो डॉक्टर के साथ जियो टैग करके पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य है. राजस्थान स्टेट हैल्थ इंश्योरेंस एजेंसी का ये नियम 30 सितंबर से लागू होगा. जिसका प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन ने विरोध जताया है.