नई दिल्ली : सेशेल्स की संसद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधिक करते हुए कहा कि भारत और सेशेल्स अहम साझेदार हैं. सेशेल्स को सस्ती दवाएं मुहैया करवाएंगे. सेशेल्स के दिल में भारत के लिए जगह है.
असेंबली में संबोधन सम्मान की बात है. विशेष सम्मान के लिए आपका आभार. हिंद महासागर हमारा साझा घर है. हिंद महासागर हमें बांटता नहीं, जोड़ता है. हम मिलकर मछली पालन, समुद्री विज्ञान, तटीय प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और टिकाऊ पर्यटन के क्षेत्रों में साझेदारी बना सकते हैं.
हम मिलकर यह सुनिश्चित करें कि आने वाली पीढ़ियों को ऐसे महासागर मिलें जो आज के महासागरों की तुलना में अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध हों. भारत-सेशेल्स का संबंध 50 साल पुराना है. 50 सालों में कई बदलाव हुए हैं. लेकिन हमारी प्रतिबद्धता कभी नहीं बदली है. हमारा विजन साफ और स्पष्ट है.