नई दिल्लीः पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे. मोदी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की सरकार की प्रतिबद्धता. विकसित भारत की यात्रा में युवा शक्ति की अहम भूमिका है. भारतीय युवाओं की प्रतिभा और कौशल पर दुनिया का भरोसा बढ़ा.
करीब 40 देशों के साथ FTA से युवाओं के लिए नए अवसर खुल रहे. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम. करीब आधे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों में है. हर फाइल पर हस्ताक्षर युवाओं की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने वाले हो. नवनियुक्त अधिकारी नागरिक देवो भव की भावना से काम करें.