50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को हराया, भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, FICCI के वार्षिक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

नई दिल्लीः FICCI के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन हुआ. PM मोदी ने उद्योग जगत के प्रमुखों,नीति निर्माताओं को संबोधित करते हुए FICCI के 100वें वर्ष पर कहा कि 100 साल में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे. आज भारत में प्रगति की गति सबसे तेज है. गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी तेज है. 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को हराया. पहले की सरकारों की नीतियों में कमी रही है. भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. 

लेकिन नीतियों में कमी रहीः
पीएम मोदी ने कहा कि 70 के दशक में जब देश में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी. गरीबी उस समय भी दूर हो सकती थी, लेकिन नीतियों में कमी रही और दुर्भाग्य से नीयत में भी कमी थी. फिक्की इस बात का साक्षी है.

गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेजः
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में प्रगति की गति बहुत तेज है. इसके साथ ही गरीबी से बाहर निकलने की रफ्तार भी काफी तेज है. विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट हम सभी को गर्व से भरने वाली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को पराजित किया है. 

अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखेः
मोदी ने कहा कि कोई भी देश अपने किसानों, अपने लघु उद्यमों, अपने उद्योग, अपने धन सृजक, अपने करदाताओं का सम्मान करते हुए ही आगे बढ़ता है. सुबह-शाम उनको गालियां देकर के देश आगे नहीं बढ़ता है. 100 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने कई दौर देखे हैं. हमने लाइसेंस कोटा राज भी देखा, राष्ट्रीयकरण का असफल प्रयोग भी देखा और फिर 21वीं सदी में एक ऐसा भी समय आया, जब भारत की अर्थव्यवस्था को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाने लगा. लेकिन बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने, आप सब ने बहुत परिश्रम किया. हमारे युवाओं ने, हमारे किसानों ने, हमारे श्रमिक भाई-बहनों ने,उद्योग जगत के आप सभी साथियों ने इस स्थिति को बदला है.       

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें