जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव के लिए कल मतदान दल रवाना होंगे. 9 सितंबर को 18 नगरीय निकायों में प्रथम चरण में मतदान होगा. 565 मतदान बूथों के लिए 8 सितंबर को मतदान दल रवाना होंगे. श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से रवानगी होगी.
सुबह 7 बजे और 11 बजे दो पारियों में मतदान दल रवाना होंगे. मतदान दलों के प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण की भी व्यवस्था होगी. 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.