जयपुर: भजनलाल कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय कन्वेंशन हॉल में प्रेस ब्रीफिंग की गई. डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा, मंत्री जोगाराम पटेल, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और मंत्री केके विश्नोई प्रेस ब्रीफिंग में मौजूद रहे. इस अवसर पर डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा पेड़ों की अवैध कटाई के लिए विधेयक लाने, UCC बिल के प्रारूप का अनुमोदन किया.
प्रमोशन में अनुभव में दो साल की छूट का सशर्त अनुमोदन किया. मृत सरकारी कर्मियों की पुत्र वधुओं को भी सरकारी नौकरी मिल सकेगी. बजट घोषणा की अनुपालना में निर्णय किया. सेवा नियम 1951 में संशोधन किया गया. एकल महिला को चाइल्ड केयर लीव 3 के बजाय 6 चरणों में मिलेगी.
TAD के आवासीय स्कूलों के वार्डन का पद समान पात्रता परीक्षा से भरा जाएगा. निगेटिव मार्किंग, 40% न्यूनतम पासिंग इन पदों के लिए रखी है. पहले यह पद शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति से भरे जाते थे. वन अधिनियम सेवा नियम में संशोधन किया गया है. पदोन्नति के मौके बढ़े है.
सहायक वनपाल, वनपाल पदों पर प्रमोशन हो सकेगा. दिव्यांगजन अधिकार संशोधन का अनुमोदन हुआ है. दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति का काल्पनिक लाभ 2016 से मिल सकेगा. केंद्र की तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुसार किया है.