राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल, ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद

जयपुर : राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल होगी. हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रहेगी. आज मध्यरात्रि से निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

कल हुई निजी बस ऑपरेटर, बसों के मालिक, ट्रैवल्स एजेंट ने ऐलान किया.  फरवरी में हड़ताल खत्म करने के दौरान हुए समझौते अमल में नहीं लाने, बसों पर कार्रवाई नहीं करने, सीज बसें छोड़ने समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी थी. लेकिन परिवहन विभाग पर समझौते की पालना नहीं करने का आरोप है. 

प्रदेश में आज से निजी बसों की हड़ताल
-हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बुकिंग भी रहेगी बंद
-आज मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन पर निजी बस ऑपरेटर्स 
-कल हुई निजी बस ऑपरेटर,बसों के मालिक,ट्रैवल्स एजेंट ने किया ऐलान
-फरवरी में हड़ताल खत्म करने के दौरान हुए समझौते अमल में नहीं लाने, 
-बसों पर कार्रवाई नहीं करने,सीज बसें छोड़ने समेत कई मुद्दों पर बनी थी सहमति
-...लेकिन परिवहन विभाग पर समझौते की पालना नहीं करने का आरोप