नई दिल्ली: 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल टल गई. आज से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई. IBA और UFBU की बैठक में कल देर रात हड़ताल टालने पर सहमति बनी.
फाइव-डे वर्किंग की मांग पर हाई लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी. PLI स्कीम समेत अन्य लंबित मांगों पर भी बैठक में चर्चा हुई. PLI स्कीम में बदलाव के लिए IBA सरकार को प्रस्ताव देगा.
प्रस्तावित हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होने वाली थीं. करीब 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी इन यूनियनों से जुड़े हैं. हड़ताल टलने से बैंक शाखाओं में कैश, चेक और अन्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी.
28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली:
-आज से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल वार्ता के बाद स्थगित
-IBA और UFBU की बैठक में कल देर रात हड़ताल टालने पर बनी सहमति
-फाइव-डे वर्किंग की मांग पर हाई लेवल कमेटी बनाने पर बनी सहमति
-PLI स्कीम समेत अन्य लंबित मांगों पर भी बैठक में हुई चर्चा
-PLI स्कीम में बदलाव के लिए IBA सरकार को देगा प्रस्ताव
-प्रस्तावित हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें होने वाली थीं शामिल
-करीब 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं इन यूनियनों से
-हड़ताल टलने से बैंक शाखाओं में कैश, चेक और अन्य सेवाएं नहीं होंगी प्रभावित