पंजाब PCS भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा प्रहार, 331 पदों की नियुक्तियों पर लगी रोक; अगले आदेश तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित

नई दिल्ली: पंजाब PCS भर्ती प्रक्रिया को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. इस फैसले से भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है. 331 पदों पर होने वाली नियुक्तियों की प्रक्रिया फिलहाल न्यायिक आदेश के चलते थम गई है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब PCS परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी. इसके बाद 4 नवंबर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 331 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, जबकि आयोग ने इंटरव्यू के लिए 751 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था.

चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के लगे आरोप:
भर्ती परिणाम घोषित होने के बाद असफल अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाए. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं. इसको लेकर उन्होंने परीक्षा परिणाम और मूल्यांकन प्रक्रिया को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें