नई दिल्ली : रेलवे के वॉर रूम से देशभर के स्टेशनों पर नजर रहेगी. 700 AI कैमरों से निगरानी होगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में वॉर रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है. लाइव CCTV फीड और AI सिस्टम से स्टेशनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और स्टेशन परिसर पर नजर रखी जा रही है.
त्योहारी सीजन में 18 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. पिछले साल 12 हजार के मुकाबले इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है. करीब 20 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए. टिकट काउंटर और स्कैनिंग सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है. छठ पर्व से पहले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम हैं. करीब 6 महीने पहले से त्योहारों की तैयारी शुरू कर दी गई थी.
रेलवे के वॉर रूम से देशभर के स्टेशनों पर नजर, 700 AI कैमरों से होगी निगरानी
-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में वॉर रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
-लाइव CCTV फीड और AI सिस्टम से स्टेशनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग
-प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और स्टेशन परिसर पर रखी जा रही नजर
-त्योहारी सीजन में 18 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही
-पिछले साल 12 हजार के मुकाबले इस बार बढ़ाई गई स्पेशल ट्रेनों की संख्या
-करीब 20 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया
-टिकट काउंटर और स्कैनिंग सुविधाओं की भी की गई व्यवस्था
-छठ पर्व से पहले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम
-करीब 6 महीने पहले से शुरू कर दी गई थी त्योहारों की तैयारी