जयपुर : राजस्थान के 10 जिलों में आज बारिश की चेतावनी है. बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से मानसून फिर एक्टिव होगा. इस सिस्टम का असर आज से पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा. भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 29-30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 1-2 अगस्त तक इस सिस्टम का असर रह सकता है.
कल बाड़मेर, जैसलमेर और पाली जिले में बारिश हुई. इसके अलावा 24 घंटे में पश्चिमी जिलों को छोड़कर अधिकांश जगह मौसम ड्राई रहा. जालोर, बाड़मेर, सिरोही, अजमेर और भरतपुर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई.
पूर्वी राजस्थान व यूपी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी:
पूर्वी राजस्थान व यूपी को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है. जुलाई के अंत में व्यापक वर्षा की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है. मौसम उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे सटे ओडिशा-बंगाल के तटों पर दबाव बना है. अगले 24 घंटे में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. इसके कारण ओडिशा व छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है.