जयपुर : RCA चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर आयी है. 29 सितंबर को राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव होंगे. RCA की ओर से आज चुनावी कार्यक्रम पेश किया गया है.
7 सितंबर को चुनाव का नोटिस जारी किया जाएगा. एके पांडे RCA के चुनाव अधिकारी होंगे. एडवोकेट रवि भोजक ने चुनावी कार्यक्रम पेश किया है. RCA के प्रशासक भास्कर ए सावंत की ओर से चुनाव कार्यक्रम पेश किया गया है.
7 सितंबर 2026- चुनाव कार्यक्रम और जनरल मीटिंग का नोटिस जारी
12 से 16 सितंबर- मतदाता सूची पर आपत्तियां
16 से 21 सितंबर- निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्तियों की सुनवाई
23 सितंबर - अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन
24 सितंबर - नामांकन होंगे दाखिल
25 सितंबर- नामांकन पत्रों की होगी जांच
25 सितंबर को ही पात्र उम्मीदवारों की सूची का होगा प्रकाशन
28 सितंबर- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
29 सितंबर- आवश्यकता होने पर मतदान
29 सितंबर को ही चुनाव परिणाम होगा घोषित