जयपुर : पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर आयी है. इसी सप्ताह चुनाव कार्यक्रम का ऐलान संभव है, 4 चरणों में मतदान की संभावना है. पंचायत चुनाव में 1 लाख 54 हजार 640 सीटों पर मतदान होगा. जिला परिषद के 1,403 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे.
पंचायत समितियों के 8,245 वार्ड सदस्यों का भी चुनाव होगा. 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा. ग्राम पंचायतों में 1 लाख 30 हजार 589 वार्ड पंचों के पद हैं. जिला परिषदों की संख्या 33 से बढ़कर 41 हो गई है. पंचायत समितियों की संख्या 352 से बढ़कर 457 हुई है.
जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में EVM का इस्तेमाल होगा. सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मत-पत्र से कराने की तैयारी है. पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया है.