जेन जी को फोकस करते हुए बनेगा इस बार राजस्थान का यूथ बजट, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने जारी किए दिशा-निर्देश

जेन जी को फोकस करते हुए बनेगा इस बार राजस्थान का यूथ बजट, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने जारी किए दिशा-निर्देश

जयपुरः जेन जी को फोकस करते हुए इस बार प्रदेश का यूथ बजट बनेगा. यूथ बजट को लेकर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने दिशा-निर्देश जारी किए. राजस्थान में वित्तीय वर्ष 2027-28 से अलग से यूथ बजट पेश होगा. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के निर्देश-शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास, रोजगार-आजीविका, उद्यमिता-स्टार्टअप, पर फोकस हो. छात्रवृत्ति, खेल सहित युवाओं से जुड़ी योजनाओं का खर्च यूथ बजट में अलग से प्रदर्शित करने के निर्देश है. 

यूथ बजट में 70% प्रावधान वाली योजनाएं श्रेणी-A में. युवाओं के कल्याण/सर्वांगीण विकास के लिए 70% या अधिक प्रावधान वाली योजनाएं श्रेणी-A में होंगी. जबकि 70% से कम प्रावधान वाली योजनाएं श्रेणी-B में शामिल होंगी. यूथ बजट के लिए अलग Youth Budget सेल बनेगा. युवा मामले व  खेल विभाग नोडल विभाग होगा. सभी विभागों की कार्ययोजना का समन्वय करेगा.      

वित्त विभाग के साथ मिलकर योजनाओं की पहचान, सूचना संकलन और यूथ बजट के निर्माण की मॉनिटरिंग होगी. हर विभाग में यूथ बजट का नोडल अधिकारी होगा. प्रशासनिक विभागों को यूथ बजट से संबंधित सूचनाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश है. नोडल अधिकारी युवा मामले व खेल विभाग और वित्त विभाग के साथ समन्वय सुनिश्चित करेंगे.