राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सितंबर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सितंबर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

जयपुर : राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है. राजस्थान में सितंबर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है. बाड़मेर में 43.6 डिग्री, जैसलमेर में 43.2 डिग्री तापमान है. पिछले 15 साल में सितंबर में बाड़मेर, जैसलमेर का सबसे ज्यादा तापमान है.

वहीं जोधपुर में 41.7 डिग्री के साथ 10 साल की सर्वाधिक गर्मी दर्ज की गई है. बीकानेर, चूरू और नागौर में भी तापमान 40 डिग्री के पार है. पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं से दिन की तपिश बढ़ी है. राज्य में अगले दो-तीन दिन इसी तरह गर्मी रहने का अनुमान है. अगले सप्ताह पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है.

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
-राजस्थान में सितंबर में गर्मी का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा
-बाड़मेर में 43.6 डिग्री, जैसलमेर में 43.2 डिग्री तापमान
-पिछले 15 साल में सितंबर में बाड़मेर, जैसलमेर का सबसे ज्यादा तापमान
-वहीं जोधपुर में 41.7 डिग्री के साथ 10 साल की सर्वाधिक गर्मी दर्ज
-बीकानेर, चूरू और नागौर में भी तापमान 40 डिग्री के पार
-पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं से बढ़ी दिन की तपिश
-राज्य में अगले दो-तीन दिन इसी तरह गर्मी रहने का अनुमान
-अगले सप्ताह पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की जताई गई संभावना