नई दिल्ली: देश के 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के लिए राहत की खबर है. केंद्र ने 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी मिली है. 2 मार्च को हुई EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में दर तय हुई थी.
लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर 8.25% रखी गई. श्रम मंत्रालय के अनुसार अब EPF को लेकर नई व्यवस्था शुरू होगी. जून के अंत तक UPI और ATM से पीएफ निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है.
कर्मचारी पीएफ बैलेंस का 75 प्रतिशत तक पैसा तुरंत बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे. UAN सक्रिय होना,KYC पूरी होना व खाता आधार, पैन व मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
देश के 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों के लिए राहत की खबर:
-केंद्र ने 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी
-2 मार्च को हुई EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में तय हुई थी दर
-लगातार तीसरा साल है जब ब्याज दर 8.25% रखी गई
-श्रम मंत्रालय के अनुसार अब EPF को लेकर नई व्यवस्था होगी शुरू
-जून के अंत तक UPI व ATM से पीएफ निकालने की शुरू हो सकती सुविधा
-कर्मचारी पीएफ बैलेंस का 75% तक पैसा तुरंत बैंक खाते में कर सकेंगे ट्रांसफर
-UAN सक्रिय होना,KYC पूरी होना व खाता आधार, पैन व मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी