तपते राजस्थान को राहत ! आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

तपते राजस्थान को राहत ! आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

जयपुर: तपते राजस्थान को राहत मिलने वाली है. आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश में असर दिखेगा. भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. 14 जून के बीच मौसम सक्रिय रहेगा. कई जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार है. 

जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में असर नजर आयेगा. 50 से 60 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत के संकेत है.