जयपुरः बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनावों परिणामों के बाद हार और जीत दोनों की समीक्षा शुरु हो गई है. सरकार के सात मंत्री ऐसे है जो अपने निर्वाचन क्षेत्र में कमल खिला नहीं पाए. कई प्रमुख नेताओं के यहां भी पार्टी को परिणाम सम्मान जनक नहीं मिले. उधर पंचायत चुनाव की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है. भावी मंत्रिपरिषद विस्तार में परिणामों की समीक्षा अहम रहने वाली हैं.
निकाय चुनावो के परिणामों के बाद से BJP उत्साहित हैं. BJP प्रदेश मुख्यालय में जश्न और मुंह मीठा कराने के बीच परिणामों की समीक्षा भी शुरु हो गई है. निकाय चुनावों में मंत्रियों के खुद के निर्वाचन क्षेत्र के परफोर्मेंस की समीक्षा हो रही. मंत्री अपने यहां बोर्ड बनाने में कामयाब रहे या नहीं. कामयाब रहे तो किस तरह रहे. मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की पूरी समीक्षा होंगी
...ये मंत्री नहीं हो पाए कामयाब ...
गौतम कुमार दक ( सहकारिता मंत्री )- बड़ीसादड़ी में निकाय प्रमुख नही बना पाए
एमएम- हेमंत मीणा ( राजस्व मंत्री ) प्रतापगढ़ में निकाय प्रमुख - ओटाराम देवासी (ग्रामीण विकास राज्य मंत्री) सिरोही में निकाय प्रमुख नही बना पाए
- जोगेश्वर गर्ग ( मुख्य सचेतक ) जालोर में निकाय प्रमुख नही बना पाए
- विजय सिंह चौधरी ( राज्यमंत्री ) नावा में निकाय प्रमुख नही बना पाए
- प्रेमचंद बैरवा , (डिप्टी सीएम ) दूदू
में निकाय प्रमुख नही बना पाए
- मंजू बाघमार ( महिला बाल विकास राज्यमंत्री ) जायल में निकाय प्रमुख नही बना पाए
---कामयाब मंत्री ---
- हीरालाल नागर ( ऊर्जा मंत्री ) सांगोद में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- मदन दिलावर ( शिक्षा मंत्री ) रामगंज मंत्री में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- संजय सिंह ( वन मंत्री ) अलवर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब
- कन्हैया लाल चौधरी ( PHED मंत्री ) मालपुरा में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- जवाहर सिंह बेढम ( गृह मंत्री) नगर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- किरोड़ी लाल मीणा ( कृषि मंत्री ) सवाईमाधोपुर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- केके विश्नोई ( उद्योग राज्य मंत्री) गुड़ामालानी में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- सुमित गोदारा ( खाद्यमंत्री ) लूणकरणसर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- अविनाश गहलोत ( समाजिक न्याय मंत्री ) जैतारण में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- सुरेश रावत ( जल संसाधन मंत्री ) पुष्कर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- जोगराम पटेल ( संसदीय कार्य मंत्री ) जोधपुर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
- गजेंद्र सिंह खींवसर ( चिकित्सा मंत्री ) जोधपुर में निकाय प्रमुख बनाने में कमाया रहे
- झाबर सिंह खर्रा ( UDH मंत्री ) श्रीमाधोपुर में निकाय प्रमुख बनाने में कामयाब रहे
राजस्थान बीजेपी संगठन ने उन विधायकों को लेकर भी रिपोर्ट कार्ड बनाना शुरू कर दिया हैं जिनके यहां पर पार्टी को पराजय मिली हैं. विधायकों की रिपोर्ट कार्ड बेहद अहम हैं.