नई दिल्ली : शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तैयारी हो रही है. नए पासपोर्ट और NID के लिए आवेदन किया है. भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नए दस्तावेज मांगे हैं. नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया है.
अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रही हैं. हसीना के कानूनी प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को औपचारिक पत्र सौंपा है. लंदन के मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों ने नागरिकता और मानवाधिकार कानूनों का हवाला दिया. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा पुराने दस्तावेज रद्द किए जाने की रिपोर्टों का हवाला दिया गया है.
शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तैयारी !
-नए पासपोर्ट और NID के लिए किया आवेदन
-भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मांगे नए दस्तावेज
-नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने का अनुरोध
-अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत में रह रही हैं शेख हसीना
-हसीना के कानूनी प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को सौंपा औपचारिक पत्र
-लंदन के मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों ने नागरिकता और मानवाधिकार कानूनों का दिया हवाला
-बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा पुराने दस्तावेज रद्द किए जाने की रिपोर्टों का दिया गया हवाला