अयोध्या : राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की हेराफेरी के आरोप के मामले में SIT ने कल 11 घंटे तक जांच और निरीक्षण किया. सीसीटीवी से छेड़छाड़ की भी आशंका है. सूत्रों के अनुसार पहले पकड़े गए पांच लोगों ने कई नाम का खुलासा किया है.
SIT की टीम बयानों की तस्दीक करने में जुटी है. चढ़ावे को लेकर दिए गए रिकॉर्ड भी संतोषजनक नहीं हैं. बैंक कर्मियों की लापरवाही भी आई सामने है. एसआईटी ने पूछताछ के लिए करीब 200 लोगों की सूची तैयार की है. रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू से SIT की टीम ने लंबी पूछताछ की है.
राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की हेराफेरी के आरोप का मामला
-SIT ने कल 11 घंटे तक किया जांच और निरीक्षण
-सीसीटीवी से छेड़छाड़ की आशंकाः सूत्र
-पहले पकड़े गए पांच लोगों ने कई नाम का किया खुलासाः सूत्र
-SIT की टीम बयानों की तस्दीक करने में जुटी
-चढ़ावे को लेकर दिए गए रिकॉर्ड भी संतोषजनक नहीं
-बैंक कर्मियों की लापरवाही भी आई सामने
-एसआईटी ने पूछताछ के लिए करीब 200 लोगों की सूची तैयार की
-रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू से SIT की टीम ने की लंबी पूछताछ