'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 114 पदक किए अपने नाम

'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 114 पदक किए अपने नाम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया. 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ के पेठकर परिवार ने शादी में 3500 लोगों का बीमा कराया. परिवार ने गांव के हर व्यक्ति को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया. नगालैंड बेबी लीग छोटे बच्चों की प्रतिभा और खेल भावना को प्रेरित कर रही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि नगालैंड विमेन फुर्सल लीग महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मंच दे रही है. असम का दुर्लभ हरगिला पक्षी प्रकृति को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है. पूर्णिमा देवी बर्मन ने लोगों की सोच बदलकर हरगिला संरक्षण का अभियान शुरू किया. हजारों महिलाएं आज हरगिला पक्षी को बचाने के लिए हरगिला आर्मी के रूप में काम कर रही हैं. सही जानकारी और जनजागरण से वर्षों पुरानी गलत धारणाएं भी बदली जा सकती हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि INS दूनागिरी, संशोधक और अग्रय भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुए हैं. इन युद्धपोतों की डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से किया गया है. इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए. विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 114 पदक अपने नाम किए हैं. भारत ने 102 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है.