शेयर बाजार में लगातार छठे दिन भी शेयर सूचकांक में गिरावट, BSE सूचकांक में रहा 340.85 अंकों का उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन भी शेयर सूचकांक में गिरावट, BSE सूचकांक में रहा 340.85 अंकों का उतार-चढ़ाव

जयपुर: शेयर बाजार में लगातार छठे दिन भी शेयर सूचकांक में गिरावट आई. आज सुबह से ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 340.85 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 114.75 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 492.70 अंकों की मंदी रही. आज BSE सूचकांक
77,235.46 अंक पर बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.63 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में भी आज 132.75 अंकों की मंदी रही.

NSE Nifty-50 सूचकांक 24,154.90 अंक पर बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 0.55 फीसदी की गिरावट आई. आज NSE में 3,582 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,555 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 1,924 कंपनियों में गिरावट आई. 103 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 10 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 40 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज 8 कंपनियों के भावों में सुधार रहा. शेष 22 में गिरावट रही.

कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से शेयर बाजार में नरमी जारी है. लगातार छठे दिन शेयर बाजार में आज गिरावट रही. आज भी ब्रेंट क्रूड के भाव बढ़े, कच्चा तेल बढ़कर 91 डॉलर के पार पहुंचात्र. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ रहे तनाव से मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ी. BSE और NSE सूचकांक में आज एक्सिस बैंक ने मजबूती दिखाई. टॉप पर शेयर रहा. एक्सिस बैंक की क्लोजिंग BSE में 0.89% और NSE में 1.28% बढ़कर 1241.00/1243.00 रुपए पर हुई. 

उधर, BSE में एशियन पेंट और NSE में आज TMPV में आज सर्वाधिक गिरावट रही. एशियन पेंट का भाव BSE में 2.40% घटकर 2630.25 रुपए पर पहुंचा. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का शेयर NSE में 2.24% कम हो कर 322.80 रुपए रह गया. कमजोर कार्य परिणामों के कारण TMPV में गिरावट चल रही है. टाटा ग्रुप की प्रीमियम कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में कमी से भी निवेशक मायूस है. ऑटो सेक्टर के शेयरों पर बढ़ा बिक्री दबाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी गिरावट का एक कारण है.