मिड-डे मील को लेकर शिक्षा विभाग से सख्त दिशा-निर्देश जारी, हर स्कूल में संभावित खाद्य सुरक्षा जोखिमों की होगी नियमित पहचान

मिड-डे मील को लेकर शिक्षा विभाग से सख्त दिशा-निर्देश जारी, हर स्कूल में संभावित खाद्य सुरक्षा जोखिमों की होगी नियमित पहचान

जयपुरः मिड-डे मील को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है. हर स्कूल में संभावित खाद्य सुरक्षा जोखिमों की नियमित पहचान होगी. खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण और रसोईघर की स्वच्छता पर खास निगरानी होगी. पेयजल की गुणवत्ता संदिग्ध मिली तो तत्काल इस्तेमाल रोकना होगा. 

रसोइया-सहायकों की स्वच्छता और साफ बर्तनों के इस्तेमाल की भी जांच होगी. हर स्कूल में इमरजेंसी कॉन्टेक्ट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य है. लापरवाही नहीं चलेगी, निरीक्षण अब रिकॉर्ड से आगे मौके की वास्तविक स्थिति पर होगा.     

खामियां मिलने वाले स्कूलों को विशेष निगरानी में रखा जाएगाः
गंभीर मामले में शुरुआती सूचना देने में देरी नहीं करने के निर्देश है. बार-बार खामियां मिलने वाले स्कूलों को विशेष निगरानी में रखा जाएगा. बच्चे के बीमार पड़ने पर खाना वितरण रोककर तत्काल मेडिकल मदद के निर्देश दिए गए है. लापरवाही से घटना हुई तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी.