जयपुर : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जयपुर दौरे पर हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर सुखजिंदर सिंह रंधावा मीडिया से रूबरू हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीसीसी में आज से कांग्रेस का महामंथन शुरू होगा. आज और कल चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा होगी. पहले दिन 23 जिले के 245 नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा.
रंधावा ने वंदे मातरम गीत को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की आदत है. खड़गे जी केवल कुर्सी लेने के लिए बोले थे. जिसको बीजेपी ने तोड़ मरोड़कर गलत पेश किया. तो वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार डर चुकी है, चुनाव से इन्हें डर लग रहा है.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का जयपुर दौरा
-जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा
-कहा-'पीसीसी में आज से कांग्रेस का महामंथन होगा शुरू'
-'आज और कल चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा'
-'पहले दिन 23 जिले के 245 नेताओं से लिया जाएगा फीडबैक'
-रंधावा ने वंदे मातरम गीत को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा
-कहा-'ये बीजेपी की आदत है'
-'खड़गे जी केवल कुर्सी लेने के लिए बोले थे'
-'जिसको बीजेपी ने तोड़ मरोड़कर गलत पेश किया'
-तो वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा-
-'सरकार डर चुकी है,चुनाव से इन्हें डर लग रहा है'