जयपुर : भरतपुर के मुरवाड़ा में EVM मशीन खराब होने की सूचना मिली है. EVM खराब होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है. मशीन को ठीक करने में समय लग सकता है. EVM ठीक होने के बाद मतदान प्रक्रिया फिर शुरू होने की उम्मीद है. मुरवाड़ा मतदान केंद्र पर प्रशासनिक टीम मौजूद है.
बूंदी के केशरायपाटन के बूथ नम्बर 11 की EVM में तकनीकी खराबी:
बूंदी नगर निकाय चुनाव 2026 मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. बूंदी के केशरायपाटन के बूथ नम्बर 11 की EVM में तकनीकी खराबी आ गई है जिसके चलते मतदान रुक गया है.
नागौर में मतदान से पहले ईवीएम में आई तकनीकी खराबी:
नागौर में मतदान से पहले ईवीएम में तकनीकी खराबी आई है. संत बलराम शास्त्री राउप्रा विद्यालय संख्या-2 में मॉकपोल के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी आयी. तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद जनरल मजिस्ट्रेट नई ईवीएम मशीन लेकर पहुंचे हैं. मशीन बदलने की प्रक्रिया के बाद मतदान व्यवस्था सुचारू करने की कवायद जारी है. मॉकपोल के दौरान ही खराबी सामने आने से प्रशासन अलर्ट हो गया है.
झुंझुनूं की बगड़ नगरपालिका चुनाव में दो EVM में आई तकनीकी खराबी:
वहीं झुंझुनूं की बगड़ नगरपालिका चुनाव में दो EVM में तकनीकी खराबी आई है. बूथ नंबर 9 और 17 पर EVM में तकनीकी खराबी आई है. कंट्रोल यूनिट और डिस्प्ले यूनिट में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. सूचना मिलते ही RO मुकेश कुमार ने तत्काल दूसरी EVM मशीन बदलवाई. नई मशीन लगने के बाद मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है.
जोधपुर के बालेसर के बूथ संख्या 13 पर 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान :
बालेसर के बूथ संख्या 13 पर 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ. मतदान शुरू होने के 20 मिनट तक मशीन शुरू नहीं हो पाई. मतदाताओं में पहली बार होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह 7 से ही मतदाताओं की मतदान केंद्र के बाहर कतारे देखने को मिली हैं.