देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2026 का समारोह आयोजित, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला 'पद्म विभूषण'

देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2026 का समारोह आयोजित, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिला 'पद्म विभूषण'

नई दिल्ली: देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार-2026 का समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में सिनेमा जगत, संगीत, खेल आदि क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान अवॉर्ड वितरित किए. राष्ट्रपति ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया.

धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण सम्मान रिसीव किया. हेमा मालिनी दिवंगत पति के लिए सम्मान लेते समय भावुक नजर आई. पिता के लिए मां को अवॉर्ड लेते देख अपने आंसू उनकी बेटी अहाना नहीं रोक पाई. गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने 24 नवंबर 2025 को अंतिम सांस ली थी.