कल लागू हो जाएगी पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता, चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ लागू होगी आचार संहिता

जयपुर: पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता कल लागू हो जाएगी. चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने कल दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया. वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी पंचायतीराज संस्थाओं में एक साथ चुनाव की पूरी तैयारी है. 

14 हजार 403 ग्राम पंचायतों और 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषद के एक साथ चुनाव होंगे. एक साथ करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे. जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के लिए चुनाव होगा. 

आयोग में इसे लेकर हलचल से मिल रहे संकेत कि चार चरणों में मतदान कराने की तैयारी है. पहले दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव, इसके बाद एक दिन के अंतराल पर सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान कराने की तैयारी है.

जयपुर: कल लागू हो जाएगी पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता  
चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ लागू होगी आचार संहिता
राज्य निर्वाचन आयोग ने किया कल दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान 
वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी पंचायतीराज संस्थाओं में एक साथ चुनाव की पूरी तैयारी 
14 हजार 403 ग्राम पंचायतों और 457 पंचायत समितियों और 
41 जिला परिषद के होंगे एक साथ चुनाव
एक साथ करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के होंगे चुनाव 
जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के लिए होगा चुनाव
आयोग में इसे लेकर हलचल से मिल रहे संकेत कि चार चरणों में मतदान कराने की तैयारी
पहले दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव, 
इसके बाद एक दिन के अंतराल पर सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान कराने की तैयारी