बेखबर नगर निगम... परकोटे में मंडरा रहा बड़ा खतरा, जर्जर इमारतें बन रही मौत का जाल

बेखबर नगर निगम... परकोटे में मंडरा रहा बड़ा खतरा, जर्जर इमारतें बन रही मौत का जाल

जयपुरः बेखबर नगर निगम के चलते परकोटे में बड़ा खतरा मंडरा रहा है. परकोटे में जर्जर इमारतें मौत का जाल बन रही है. अभी तक जर्जर इमारतों के चिन्हीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ.   

गत वर्ष भी नगर निगम ने एनवक्त पर यह कार्य किया था. उसके बाद भी मानसून के दौरान कई जर्जर भवन जमींदोज हो गए. फिलहाल चल रही तेज हवाओं से कभी भी हादसा हो सकता है. 

तूफानी हवा ने जर्जर भवनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. पिछले साल हुए हादसों से भी सबक नहीं लिया है. अभी तक जर्जर भवन मालिकों को निगम ने नोटिस नहीं भेजे है. परकोटे में करीब 200 से ज्यादा खतरनाक जर्जर भवन है. इन जर्जर भवनों में हर पल मौत का साया मंडरा रहा है.