शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज फिलहाल BSE सूचकांक में 266.05 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट जारी, आज फिलहाल BSE सूचकांक में 266.05 अंकों की गिरावट

जयपुर : शेयर बाजार में गिरावट जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही मंदी चल रही है. विदेशी निवेशकों की बिकवाली, अन्तरराष्ट्रीय बाजारों में नकारात्मक रुझान और जुलाई माह में महंगाई दर में वृद्धि के कारण बाजार में मंदी की अवधारणा बनी. चलिए आपको आज सुबह के शेयर बाजार के हाल बताते है. 

आज फिलहाल BSE सूचकांक में 266.05 अंकों की गिरावट आई. जबकि NSE सूचकांक में 117.10 अंकों की गिरावट आई. फिलहाल BSE सूचकांक 77,700.30 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.34 फीसदी की मंदी आई. 24,318.85 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है.

NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.48 फीसदी की गिरावट आई. एशियाई बाजारों में भी आज तेजी के बावजूद भारतीय बाजारों में गिरावट है. जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी, चीन के शंघाई और ताइवान में सुधार है. केवल जकार्ता के शेयर बाजारों में गिरावट चल रही है.